चिकित्सक ने स्कूली बच्चों को सिखाए सफलता के गुर

Apr 05, 2026 04:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

हुसैनगंज के न्यू राजेंद्र इंग्लिश स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ सौरभ शैलेश ने स्कूल टॉपर कशिश परवीन को सम्मानित किया। अन्य मेधावी छात्रों को भी डायरेक्टर बशीर हुसैन और प्रिंसिपल सना फातमा द्वारा पुरस्कार दिए गए।

 चिकित्सक ने स्कूली बच्चों को सिखाए सफलता के गुर

हुसैनगंज,निज संवाददाता । प्रखंड के हुसैनगंज दक्खिन मोहल्ला स्थित न्यू राजेंद्र इंग्लिश स्कूल में शनिवार को सभी छात्र छात्राओं के वार्षिक परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर स्कूल के हॉल एरिया में छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों को आमंत्रित कर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि के रूप हुसैनगंज सीएचसी के चिकित्सक डॉ सौरभ शैलेश ने स्कूल टॉपर छात्रा कशिश परवीन को प्रमाणपत्र के साथ आशीष देकर सम्मानित किया। क्लास में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अन्य छात्र छात्राओं को डायरेक्टर बशीर हुसैन एवं प्रिंसिपल सना फातमा ने सम्मानित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।