Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsAnnual Nirankari Saint Congregation Celebrates New Year with Thousands in Attendance
हुसैनगंज में हुआ निरंकारी संत समागम का आयोजन

हुसैनगंज में हुआ निरंकारी संत समागम का आयोजन

संक्षेप:

गोपालपुर में 1 जनवरी को नव वर्ष के शुभारंभ पर वार्षिक निरंकारी संत समागम का आयोजन हुआ। इसमें हजारों श्रद्धालु उपस्थित हुए। समागम की अध्यक्षता बहन सीमा जी ने की और उन्होंने आत्म मंथन का महत्व बताया। आयोजन में लंगर, प्याऊ और अन्य सुविधाएं उपलब्ध थीं।

Jan 02, 2026 02:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के हुसैनगंज बल्ली मोड़ के पास स्थित खेल मैदान में नव वर्ष के शुभारंभ के साथ ही गुरुवार 1 जनवरी को सत्गुरु माता सुदीक्षा जी की असीम कृपा से वार्षिक निरंकारी संत समागम का आयोजन हुआ। आयोजन में हिस्सा लेने के लिए सीवान समेत आसपास के जिले से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। आयोजन स्थल पर दूर तक बड़ा सा पंडाल लगाया गया था जिसमें महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग अलग व्यवस्था थी। समागम की अध्यक्षता कर रही पटना से आयी आदरणीय बहन सीमा जी ने बताया कि आज प्रत्येक इन्सान को यह 'आत्म मंथन' करना है कि मानव शरीर प्राप्त करके हम प्रेम और मिलवर्तन से जीवन जी रहे है या नहीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

और जीवन में प्रेम सतगुरु से परमात्मा का बोध करके ही उत्पन्न होता है। हुसैनगंज के व्यवस्थापक ओमप्रकाश जी ने बताया की आज यहां नव वर्ष पर जो स्वर्गीय नजारा बना है यह सिर्फ सतगुरु माता जी की कृपा से संभव हुआ है। समागम स्थल पर आए हुए प्रत्येक व्यक्ति के लिए लंगर, प्याऊ, ब्रह्मज्ञान कक्ष, प्रकाशन, पार्किंग इत्यादि की सुविधाएं रही। मौके पर निरंकारी मंडल के सदस्यों द्वारा आए हुए श्रद्धालु महिला व पुरुषों के लिए हर इंतेज़ाम किया गया था। इस दौरान जिला संयोजक रमेश सिंह जी, बनारसी जी, क्षेत्रीय संचालक उमेश पाण्डेय जी, अनिमेष जी सहित करीब दो हजार श्रद्धालु उपस्थित रहे।