
वार्षिक उत्सव में मदरसा टॉपर तबस्सुम फातिमा को विशेष सम्मान
बड़हरिया के सफी छपरा गांव में हजरत आयशा जमीतुल बन्नत मदरसा में वार्षिक उत्सव मनाया गया। समारोह में टॉपर छात्रा तबस्सुम फातिमा को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्य छात्राओं को भी मेडल और पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमालुद्दीन अहमद ने की और मुख्य अतिथि डॉ. साइका नाज थे।
बड़हरिया, एक संवाददात। प्रखंड के बड़हरिया-तरवारा मुख्य मार्ग स्थित सफी छपरा गांव के हजरत आयशा जमीतुल बन्नत मदरसा में वार्षिक उत्सव के अवसर पर इस्लामिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन रविवार किया गया। मदरसा की टॉपर छात्रा तबस्सुम फातिमा को विशेष रूप से मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा तमसीमा फातिमा, जोया परवीन, रुखसार फातिमा, रिफत फातिमा, गुलनाज फातिमा, अफरीना खातून, मुस्कान, बीहाजरा, आलिया, एलिजा, आरजू, असमा, रुखसाना, जीनत, अक्सा नूरी, शाहीन, गुलाफ्सा खातून, मरियम खातून एवं साजिया फातिमा सहित कई छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। मेडल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।कार्यक्रम
में वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मेडल, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता कमालुद्दीन अहमद व मंच संचालन मौलाना शमशाद अली व एकरामुल हक सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि डॉ. साइका नाज सहित अन्य अतिथियों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. दिलकश परवीन, डॉ. कहकशा परवीन, डॉ. ओसमिना, मौलाना कासिम, पूर्व प्राचार्य तारीक शुजा, असगर अली, मौलाना निजामुद्दीन, सैयद अलाउद्दीन, रियाजउद्दीन अहमद, बाबुद्दीन अहमद, मुजिबुल हक, मधु गुप्ता आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




