प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा की तैयारी में जुटा विभाग
लकड़ी नबीगंज में, शिक्षा विभाग ने कक्षा पहली से आठवीं तक की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। यह परीक्षा 12 मार्च से 19 मार्च तक होगी और दो पालियों में आयोजित की जाएगी। कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

लकड़ी नबीगंज, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड में समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा को लेकर स्थानीय शिक्षा विभाग द्वारा तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के छात्राओं की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 12 मार्च से लेकर 19 मार्च तक होगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित की गई है। संबंधित स्कूलों के शिक्षक वीक्षण कार्य नहीं करेंगे। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी संकुल स्तर पर निर्धारित किया गया है। कदाचारमुक्त व स्वच्छ परीक्षा संपन्न कराने को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा हर संभव कार्रवाई की जा रही है। परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
मूल्यांकन के आधार पर छात्र-छात्राओं का प्रगति पत्र तैयार होगा। प्रगति पत्र का वितरण छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के समक्ष वितरित किया जाएगा। वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा को लेकर स्थानीय बीआरसी के स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए विभिन्न कर्मियों को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


