संत हरेराम ब्रह्मचारी के आश्रम पर आज जुटेंगे श्रद्धालु
सिसवन। एक संवाददाताजिले में बेसहारा बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने में समाज कल्याण विभाग एवं राज्य बाल संरक्षण समिति द्वारा संचालित प्रायोज

सिसवन। एक संवाददाता प्रखंड के गंगपुर सिसवन स्थित संत हरेराम ब्रह्मचारी के आश्रम पर सोमवार को उनके पुण्यतिथि पर यूपी व बिहार के कई जिलों के भक्त पहुंचेंगे। प्रतिवर्ष पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को उनकी पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। भंडारे में प्रखंड के गंगपुर, सिसवन, भागर, सरौत, कचनार सहित अन्य गांव के अलावा उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती, सहतवार, बांसडीह सहित अन्य गांव के भक्त भंडारे के दिन यहां आकर माथा टेक आपने मंगल कामना की इच्छा करता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सुघर छपरा के रहने वाले हरेराम ब्रह्मचारी ने यहां आकर अपना आश्रम बनाया। उनमें एकत्रित त्याग, तपस्या, शक्ति सम्मिलित थी। उन्हें जल तत्व प्राप्त था। सरयू नदी के तट पर गंगपुर से पश्चिम उनकी आश्रम है। उन्होंने पूरा जीवन यही गुजार दिया। दिवंगत होने के बाद उनकी समाधि यहीं बनाई गई, जहां प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन होता है। उनके तपोस्थली पर आज भी महिलाओं का जाना वर्जित है। लोगों का उनके आश्रम पर जलाए जाने वाले धुनी से कुष्ठ रोग दूर हो जाता है। भंडारे के लिए एक दिन पहले इन गांव में डुगडुगी बजाकर भंडारे की जानकारी लोगों को दी जाती हैं। भंडारे में इन गांवों के बच्चे, वृद्ध व ब्राह्मण आदि को भोजन कराया जाता है
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।