Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsJD U Candidate s Son Accuses RJD Opponents of Election Code Violations and Bribery in Maharajganj
 जदयू प्रत्याशी के पुत्र ने थाना आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई

जदयू प्रत्याशी के पुत्र ने थाना आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई

संक्षेप:

महाराजगंज में जदयू प्रत्याशी के पुत्र अमित कुमार ने राजद प्रत्याशियों पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन, मतदाताओं को प्रलोभन देने, और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। 5 नवम्बर को मतदाताओं को पैसे बांटते हुए पकड़ा गया। थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Nov 09, 2025 11:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

महाराजगंज, एक संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी हेम नारायण साह के पुत्र कसदेवरा गांव के अमित कुमार ने थाने में आवेदन देकर राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल, अनिल सिंह, पीयूष सिंह व अभिषेक सिंह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन, मतदाताओं को प्रलोभन देने, सार्वजनिक अशांति फैलाने, शारीरिक हमला व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग कर जानमाल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। अपने दिए आवेदन में कहा है कि उनके पिता महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी हैं। 5 नवम्बर की रात 12 बजे उनके मोबाइल पर सूचना मिली कि एक दल के प्रत्याशी के कार्यकर्ता व बाहरी व्यक्ति विभिन्न स्थानों पर मतदाताओं को प्रलोभन स्वरूप पैसा बांट रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूचना पर तत्काल पटेढ़ा गांव पहुंचकर देखा कि कुछ लोग गांव के लोगों को जगाकर पैसे बांट रहे थे। जब हमने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो वे लोग भागने लगे। पीछा करने पर एक व्यक्ति पकड़ में आया, जिसने अपना नाम अनिल सिंह, ग्राम बसाव, विधानसभा क्षेत्र गोरेयाकोठी बताया। उनके पास से लगभग 1 लाख 27 हज़ार रुपये की नकदी बरामद किया गया। बाकी 5-6 लोग मौके से फरार हो गए। अनिल सिंह के मकान में राजद का चुनावी कार्यालय संचालित है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो फुटेज, कॉल रिकॉर्डिंग और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान सुरक्षित है। जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर वरीय अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर थाना कांड संख्या 540/25 दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।