ध्यान, योग, साधना से मिलता है सुखमय भविष्य : कनिका
आकाशिक रिकॉर्ड एक आध्यात्मिक अवधारणा है, जिसे ब्रह्मांडीय ज्ञान का भंडार माना जाता है। रायगढ़ से सीवान आई आकाशिक रीडर कनिका गुप्ता ने बताया कि यह ध्यान, योग और साधना के माध्यम से उपलब्ध होता है। इससे व्यक्ति अपने पिछले जन्म, वर्तमान जीवन की समस्याओं और भविष्य की संभावनाओं को जान सकता है।

सीवान, एक संवाददाता। आकाशिक रिकॉर्ड एक रहस्यवादी और आध्यात्मिक अवधारणा है, जिसे कई लोग ब्रह्मांडीय ज्ञान का अदृश्य भंडार मानते हैं। आकाशिक शब्द संस्कृत के आकाश से लिया गया है, जिसका अर्थ अंतरिक्ष या ब्रह्मांडीय ऊर्जा होता है। इस मान्यता के अनुसार, ब्रह्मांड में हर व्यक्ति के विचार, भावनाएं, कर्म और जीवन से जुड़ी सभी घटनाएं एक सूक्ष्म ऊर्जा के रूप में सुरक्षित रहती हैं। इन्हीं संग्रहित जानकारियों को आकाशिक रिकॉर्ड कहा जाता है।
आध्यात्मिक मान्यताएं
ये बातें उड़ीसा के रायगढ़ से सीवान आईं आकाशिक रीडर कनिका गुप्ता ने कहीं। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक मान्यताओं के अनुसार ध्यान, योग, साधना या विशेष मानसिक अवस्था के माध्यम से कुछ लोग इन रिकॉर्ड्स तक पहुंचने का दावा करते हैं। उनका मानना है कि इससे व्यक्ति अपने पिछले जन्म, वर्तमान जीवन की समस्याओं और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। कई लोग इसे आत्मज्ञान और आध्यात्मिक विकास का माध्यम भी मानते हैं। यह अवधारणा थियोसोफी, न्यू एज स्पिरिचुअलिटी और कई रहस्यवादी परंपराओं में लोकप्रिय है।
समस्याओं का समाधान
उन्होंने कहा कि इस पद्धति के माध्यम से मनुष्य अपनी हर समस्या का समाधान प्राप्त कर सकता है। व्यक्तिगत आस्था और आध्यात्मिक विश्वास का विषय है। इससे अपने भूत , वर्तमान के साथ- साथ भविष्य को भी जाना जाता है। आत्मज्ञान बढ़ता है और व्यक्ति अपने जीवन के उद्देश्य को बेहतर तरीके से समझ पाता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


