सुदृढ़ व्यवस्था को लेकर शाखा प्रभारियों का किया फेरबदल
सीवान में प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन के लिए पुलिस कार्यालय में विभिन्न शाखा प्रभारियों के स्थानांतरण में आंशिक बदलाव किया गया है। लिपिक नीतू कुमारी को लोक शिकायत निवारण कोषांग में और अवर निरीक्षक जुली कुमारी को लोक सेवाओं का अधिकार शाखा का प्रभारी बनाया गया है। सभी को नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने के लिए निर्देशित किया गया है।

सीवान, निज प्रतिनिधि। प्रशासनिक कार्यों के सुचारू रूप से संचालन व सुदृढ़ व्यवस्था करने के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय में पदस्थापित विभिन्न शाखा प्रभारियों के स्थानांतरण में आंशि बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार लिपिक नीतू कुमारी को प्रभारी लोक शिकायत निवारण कोषांग, मानवाधिकार आयोग एवं सूचना का अधिकार शाखा में पदस्थापित किया गया है। वहीं, अवर निरीक्षक जुली कुमारी को प्रभारी लोक सेवाओं का अधिकार शाखा, अतिरिक्त प्रभार पासपोर्ट शाखा, सत्यापन शाखा व विदेशी शाखा, पुलिस कार्यालय का दायित्व सौंपा गया है। एसपी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन एवं व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है।
साथ ही सभी संबंधित शाखा प्रभारियों को निर्देश दिया है कि तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान कर इसकी सूचना उपलब्ध कराएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


