सीओ ने किया चेक पोस्ट का निरीक्षण
मैरवा में जीरादेई विधानसभा के लिए डीएम के आगमन को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। सीओ राहुल कुमार ने स्याही पुल और धरनी छापर चेकपोस्ट का निरीक्षण किया, जहां CCTV और अभिलेखों की जांच की गई। शराब...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानThu, 9 Oct 2025 02:26 PM

मैरवा। जीरादेई विधानसभा में डीएम के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। बुधवार को यूपी सीमा से सटे स्याही पुल और धरनी छापर चेकपोस्ट का निरीक्षण सीओ राहुल कुमार ने किया। धरनी छापर चेकपोस्ट पर लगे सीसीटीवी और अन्य अभिलेखों का गहनता से जांच किया। इस दौरान उन्होंने शराब मामले में जब्त वाहन को हटाने का निर्देश दिया है। यूपी से बिहार में आने वाले वाहन की जांच का निर्देश दिया है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों के चेकपोस्ट पर पुलिस पदाधिकारी के साथ मजिस्ट्रेट की तैनात किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




