Abhishek Kumar Honored in Pahadpur for Academic Excellence डीएसपी पद पर सफलता मिलने पर सम्मान, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsAbhishek Kumar Honored in Pahadpur for Academic Excellence

डीएसपी पद पर सफलता मिलने पर सम्मान

बड़हरिया में पहाड़पुर के अभिषेक कुमार का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने रैली निकालकर उन्हें सम्मानित किया। अभिषेक ने अपने माता-पिता और दादा-दादी के मार्गदर्शन को अपनी सफलता का...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानMon, 30 Dec 2024 02:11 PM
share Share
Follow Us on
डीएसपी पद पर सफलता मिलने पर सम्मान

बड़हरिया। पहाड़पुर के अभिषेक कुमार का अभिनन्दन औऱ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सैकड़ो ग्रामीणों ने एक रैली निकालकर पहाड़पुर, भीमपुर शिवधारी मोड़ महमूदपुर गांव में घुमाकर अभिनंदन किया। सामाजिक कार्यक्रता ने फूल माला व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वही इंस्पेक्टर रूपेश कुमार वर्मा ने भी उपस्थित होकर अभिषेक को बधाई दी। इंस्पेक्टर रूपेश वर्मा ने कहा कि अभिषेक गांव और प्रखंड में ही नहीं बल्कि जिला का भी नाम रौशन किया है। अभिषेक दो भाई और दो भाई में तीसरे नंबर पर है। उनके पिताजी मुन्ना कुमार झारखंड में शिक्षक हैं, और उनके दादाजी शिव राम मांझी रिटायर्ड शिक्षक है। मां उषा देवी एक गृहिणी हैं,जो अपने परिवार को सहेजकर चली है, अभिषेक कुमार ने कहा कि इस सफलता का राज अपने माता पिता को दिया। वही उनके दादा, शिव राम व महेश प्रभात ने दिशा निर्देश पाकर ऊची सफलता का उड़ान पाया है।मै के पर पूर्व उप प्रमुख फहीम आलम, सीताराम मांझी,ओमप्रकाश पांडेय,पप्पू कुमार सिंह अरविंद श्रीवास्तव, रविन्द्र पांडेय कांग्रेस नेता रिजवान अहमद,अवधेश कुमार गुड्डू सिंह, सहित सैकड़ों लोगों ने अभिनंदन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।