हाईस्कूल राजपुर का शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

रघुनाथपुर, एक संवाददाता। राजपुर हाईस्कूल में शनिवार, को 75वां स्थापना दिवस समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। प्रखंड के इस ऐतिहासिक विद्यालय की स्थापना 10 जनवरी 1949 को हुई थी, जिसके...

 हाईस्कूल राजपुर का शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान

रघुनाथपुर, एक संवाददाता। राजपुर हाईस्कूल में शनिवार, को 75वां स्थापना दिवस समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। प्रखंड के इस ऐतिहासिक विद्यालय की स्थापना 10 जनवरी 1949 को हुई थी, जिसके उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष यह दिन समारोहपूर्वक मनाया जाता है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) मीनू कुमारी और जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बागेन्द्र नाथ पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह के दौरान विद्यालय के गौरवशाली इतिहास और शैक्षिक उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। अतिथियों ने कहा कि राजपुर हाईस्कूल ने आजादी के बाद शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और यह सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड का प्रतिष्ठित शैक्षणिक केंद्र रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस विद्यालय को वर्ष 1955 में सरकारी मान्यता प्राप्त हुई थी। इस विद्यालय में पढ़े कई छात्र-छात्राएं ऊंचे-ऊंचे पदों पर आसीन है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र, बिहार मध्याह्न भोजन योजना समिति के निदेशक विनायक मिश्र, आईएएस मनोज रजक व सारण के कमिश्नरी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राम इकबाल चौरसिया इस विद्यालय के छात्र रहे हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कबड्डी, दौड़ एवं अन्य खेल शामिल थे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में रंग भर दिया। इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय का 75वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित करना मेरे लिए गर्व की बात है। विद्यालय के संस्थापक सदस्यों और पूर्व शिक्षकों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। पूरा परिसर उत्सवमय माहौल से सराबोर रहा। इस कार्यक्रम में भरत शर्मा, विनय कुमार सिंह, कुमार दीपक, कमल किरण, अलका कुमारी, प्रियंका कुमारी, रेखा कुमारी, विपुल कुमार, विजय कुमार, राजेंद्र यादव, सपना कुमारी उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन दामोदरा चारी मिश्र ने किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक जयप्रकाश सिंह ने की। पूर्व प्रधानाध्यापक देवेन्द्र प्रसाद, श्रीराम सोनी, मनोज कुमार सिंह, डॉ. मनोज कुमार सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के सारण प्रमंडल सचिव संतोष कुमार सिंह, परीक्षा सचिव मनोरंजन कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक संजय चौहान, छोटेलाल चौहान, कामिल रज, राजेश यादव व मंगल साह आदि को सम्मानित किया गया। उपस्थित नहीं हो पाने की स्थिति में डीईओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यालय के स्थापना दिवस पर शुभकामना संदेश प्रेषित किया

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।