
बाबा साहेब के बताए रास्ते, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की ली शपथ
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 69 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर जिला प्रशासन के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया...
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 69 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर जिला प्रशासन के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। इस मौके पर आंबेडकर स्मृति पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर सूबे के स्वास्थ्य सह विधि मंत्री मंगल पांडेय, डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश, एसपी विरेन्द्र सहवाग, एडीएम प्रमोद कुमार राम समेत बड़ी संख्या में जिला स्तरीय पदाधिकारी व अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। बहरहाल, मौके पर बहुजन जागरण कार्यक्रम में यूपी की गायिका आर.पी. मौर्या ने अपनी प्रस्तुति से जनसमूह को सामाजिक जागरुकता व एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में लोगों ने बाबा साहेब के बताए रास्ते, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, सामाजिक बराबरी व शिक्षा प्रसार पर चलने की शपथ ली। बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर ज्ञानरत्न अधिवक्ता गणेश राम ने पूजा-अर्चना कर शांति, सद्भाव और करुणा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन मानवता को समर्पित था और हम सभी को उनके सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है। सभा को संबोधित करते हुए एडवोकेट गणेश राम उर्फ ज्ञान रत्न ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर अपने सीने से भारत का संविधान लगाए हैं और अपने दाहिने हाथ की उंगली का इशारा पार्लियामेंट की ओर किए हैं। बाबा साहब का कहना था कि संविधान में वन मैन वन वोट वन वैल्यू देकर इस देश के वंचित समाज के लोगों के लिए एक वोट का अधिकार दिया। इसके माध्यम से विधानसभा व लोकसभा में पहुंचा जा सकता है और अपनी बिगड़ी बातें बनाई जा सकती है। इसलिए लोकतंत्र में जनता के वोट का बहुत बड़ा महत्व है। क्योंकि बाबा साहेब ने हर आदमी के हाथ में अधिकार दिया है, जिससे अपना राजा चुनकर अपना बिगड़ी बना सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार रंजन ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समर्पण व सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है। आज भी समाज को उनके विचारों को अपनाने की आवश्यकता है, ताकि हर वर्ग को सम्मान और न्याय मिल सके। बाबा साहेब के 69 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन डॉ. बीआर आंबेडकर महापरिनिर्वाण समारोह समिति, अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ, भारतीय बौद्ध महासभा व विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजीव रंजन, संचालन बीके प्रसाद व धन्यवाद ज्ञापन ललन बैठा ने किया। डॉ. एम आर रंजन, डॉ. विमला रंजन, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. शंभू कुमार, डॉ. मोहम्मद अली, रामदास जी, ललन बैठा, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. सुधा रंजन, डॉ. रीता आर्य, डॉ. आर शंकर, डॉ. राजेश रंजन, डॉ. बी कुमार, डॉ. प्रियंका, बालकुंवर शाह, प्रमोद कुमार राम, कमलेश बैठा योगेंद्र बैठा, मोनू कुमार बैठा, चारों छात्रावास के छात्र, मोतीलाल बौद्ध, शैलेश कुमार व रामकिशन अकेला समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




