
जांच के दौरान दो ट्रेनों की बोगियों से 20 लीटर शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
संक्षेप: सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट पर शुक्रवार को संचालित दो अलग-अलग ट्रेनों में जांच के दौरान बोगियों से कुल 19.5 लीटर शराब बरामद किया गया है। शराब बरामदगी मामले में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया...
सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट पर शुक्रवार को संचालित दो अलग-अलग ट्रेनों में जांच के दौरान बोगियों से कुल 19.5 लीटर शराब बरामद किया गया है। शराब बरामदगी मामले में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारों में नगर थाना क्षेत्र के पुरानी किला बिशुन पक्का मोड़ निवासी गणेश साह, वैशाली जिले के काजीपुर थाना क्षेत्र के पहेतिया निवासी विक्की कुमार व भगवानपुर थाना क्षेत्र के किरकपुर निवासी उत्तम कुमार शामिल है। तीनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी व स्थानीय प्रभारी निरीक्षक सुबाष चंद्र यादव के निर्देश पर टास्क टीम रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रूट पर संचालित ट्रेनों में अपराधिक गतिविधि निगरानी की जा रही थी।

इस दौरान गोरखपुर जंक्शन से सीवान को आने वाली ट्रेन नंबर 55042 पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। इस दौरान सामान्य कोच से उतरते एक युवक पर शक हुआ और इसे रोककर जांच किया गया। जांच के क्रम में पाया गया कि गणेश साह अपने शरीर में छिपाकर शराब ले जा रहा था। कुल शराब 5 लीटर बरामद किया गया। इसकी कीमत करीब 1 हजार 375 रुपये आंकी गयी। युवक को अग्रिम कार्यवाई के लिए जिले के उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम के सदस्यों में आरपीएफ पोस्ट के उनि अशोक कुमार सिंह टास्क टीम के सउनि शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, उत्पाद विभाग के सउनि बिकेश राय, कांस विजय यादव, कांस लक्ष्मण यादव, उत्पाद विभाग के का. निशांत सिंह व का. केशव सिंह मौजूद रहे। वहीं, दूसरी घटना शनिवार को ग्वालियर से बरौनी को जाने वाली ट्रेन नंबर 11123 के प्लेटफार्म संख्या एक पहुंचने पर हुई। आपराधिक गतिविधि निगरानी के दौरान दो युवकों विक्की कुमार व उत्तम कमुार को अपने-अपने पिठ्ठू बैग में शराब छिपाकर ले जाते पकड़ा गया। जांच के दौरान कुल शराब की मात्रा 14.580 लीटर बतायी गयी। इसकी कीमत करीब 17 हजार 496 रुपये आंकी गयी है। अग्रिम कार्यवाई के लिए इसे उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम के सदस्यों में आरपीएफ पोस्ट के उनि अशोक कुमार सिंह, टास्क टीम के सउनि शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, उत्पाद विभाग के सउनि पिंटू कुमार, टास्क टीम के कांस विजय यादव व कांस लक्ष्मण यादव शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




