
पढ़ाई के लिए कहने पर बच्चा घर से भागा
संक्षेप:
भगवानपुर हाट के लौवा रामपुर गांव में 12 वर्षीय रितिक घर से भाग गया है। उसके माता-पिता ने उसे पढ़ाई के लिए कहा था, लेकिन उसने घर छोड़ दिया। परिवार ने खोजबीन की, लेकिन जब रितिक नहीं मिला, तो उन्होंने थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है।
Feb 09, 2026 02:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
भगवानपुर हाट। थाना क्षेत्र के लौवा रामपुर गांव में घरवालों द्वारा पढ़ाई के लिए कहने पर एक बच्चा घर से भाग गया है। राजकुमार महतो की पत्नी उर्मिला देवी के आवेदन पर शनिवार को थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। 12 वर्षीय पुत्र के घर से भाग जाने का मामला दर्ज कराया है। आवेदन में उसने कहा है कि 31 जनवरी को उसने अपने पुत्र रितिक को पढ़ने के लिए कहा तो वह घर से भाग गया। अपने स्तर से काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिला तो उसने थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज कर पुलिस बच्चे को खोजने में जुटी है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




