ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीदो कर्मचारी के सहारे चल रहा अंचल

दो कर्मचारी के सहारे चल रहा अंचल

पिपराही/सीतामढ़ी। ग्यारह पंचायत वाले पिपराही अंचल में वर्षों से मात्र दो राजस्व कर्मचारी पदस्थापित हैं। अंचल के अधीन 24 राजस्व गांव है। सभी राजस्व गांव के लोगों को भूमि का दाखिल—खारिज, जमाबंदी कायम...

दो कर्मचारी के सहारे चल रहा अंचल
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीWed, 12 Feb 2020 03:45 PM
ऐप पर पढ़ें

पिपराही/सीतामढ़ी। ग्यारह पंचायत वाले पिपराही अंचल में वर्षों से मात्र दो राजस्व कर्मचारी पदस्थापित हैं। अंचल के अधीन 24 राजस्व गांव है। सभी राजस्व गांव के लोगों को भूमि का दाखिल—खारिज, जमाबंदी कायम कराने , भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र लेने के अलावा जाति, आवासीय , आय प्रमाण पत्र के लिए राजस्व कर्मचारी की आवश्यकता पङती है। किन्तु दो राजस्व कर्मचारी किस तरह से पुरे अंचल के लोगों के काम का निष्पादन करते होंगे। इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है। वर्तमान में भरत सिंह तथा जितेन्द्र कुमार सिंह दो राजस्व कर्मचारी के प्रभार के सहारे गयारह पंचायतों को चलाया जा रहा है। एक राजस्व कर्मचारी को पांच से छह पंचायतों का प्रभार दिया गया है। अगर एक पंचायत में एक दिन समय दिया जाता है तो एक सप्ताह बाद ही उस पंचायत के लिए समय मिलना संभव है। खासकर भूमि लगान का रसीद कटवाने के लिए भूस्वामियों को राजस्व गांव एवं पंचायत में सुविधा उपलब्ध नहीं है। भूस्वामियों को अंचल मुख्यालय का चक्कर लगाने की विवशता है। विभाग द्वारा एक ओर राजस्व वसूली पर जोर देने की बात की जाती है। वहीं दूसरी ओर राजस्व वसूली करने वाले कर्मचारियों को पदस्थापित नहीं किया जा रहा है। जिससे लोगों को ससमय कार्यों के निष्पादन में भारी असुविधा होती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें