घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बोखड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक नागेंद्र यादव की मारपीट के दौरान गंभीर चोटों के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना मिट्टी कटाई के विवाद से शुरू हुई थी, जिसमें आरोप है कि विरोधियों ने उन पर जानलेवा हमला किया। मृतक के पिता ने न्याय की मांग की थी।

उमाशंकर सीतामढ़ी। बोखड़ा थाना क्षेत्र में विवाद में हुई मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बोखरा वार्ड 4 के संजय यादव के 36 वर्षीय पुत्र नागेंद्र यादव के रूप में की गई है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, पूरा विवाद मिट्टी कटाई के बाद जब रास्ते जाने के दौरान शुरू हुआ। परिजनों का आरोप है कि बीते 22 मई को विरोधियों ने लामबंद होकर उनके दरवाजे पर चढ़कर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में नागेंद्र यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।
घटना को लेकर मृतक के पिता ने पहले ही स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


