ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीपैक्स गोदाम में मिला युवक का शव, सनसनी

पैक्स गोदाम में मिला युवक का शव, सनसनी

मेजरगंज प्रखंड के मलाही गांव स्थित पैक्स गोदाम में बुधवार की शाम पुलिस ने एक अज्ञात युवक शव अर्धनग्न अवस्था मे बरामद किया। शव मिलने की सूचना पर...

पैक्स गोदाम में मिला युवक का शव, सनसनी
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीSat, 25 Sep 2021 04:10 AM
ऐप पर पढ़ें

मेजरगंज | एक संवाददाता

प्रखंड के मलाही गांव स्थित पैक्स गोदाम में बुधवार की शाम पुलिस ने एक अज्ञात युवक शव अर्धनग्न अवस्था मे बरामद किया। शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गयी। देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो पायी थी। स्थानीय कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि एक लाल रंग की कार उत्तर दिशा से आई। सुनसान जगह पर पैक्स गोदाम होने का फायदा उठाते हुए कार सवार लोग शव को गोदाम के अंदर फेंक कर पूरब दिशा में तेजी से भाग निकले। उक्त कार के साथ दो बाइक पर भी तीन लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा कार भागने की दिशा में पीछा की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। व्एसआई रामाशंकर सिंह भी कार की खोज में निकले। एसआई कुमार कन्हैया प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आये।

चर्चा का बाजार गर्म

थाना परिसर में शव के पास भीड़ जुट गई। कुछ लोगों का कहना था कि पास के ही एक गांव में हो रहे श्राद्धकर्म में युवक दोस्तों के संग आया था। वह गांव से होकर गुजरने वाली मनुषमारा नदी में नहाने गया तथा डूब गया। साथी उसे नदी से निकाल अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में मौत होने पर पैक्स गोदाम परिसर में फेक दिया। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि मृतक के गर्दन पर काले रंग का निशान है। गर्दन दबा कर मारने की आशंका व्यक्त की जा रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें