विश्व साइकिल दिवस पर सात जून को निकलेगी
विश्व साइकिल दिवस पर सात जून को निकविश्व साइकिल दिवस पर सात जून को निकलेगीविश्व साइकिल दिवस पर सात जून को निकलेगीविश्व साइकिल दिवस पर सात जून को निकले

विश्व साइकिल दिवस पर सात जून को निकलेगी ‘संडेज ऑन साइकिल’ रैली सीतामढ़ी। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जिले में सात जून को ‘ संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को साइकिलिंग, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग को आवश्यक निर्देश दिया हैं। वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर कार्यक्रम में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि खेल विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के अनुसार विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर ‘ संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना है। इसके साथ ही साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जाएगा। विभाग ने विद्यालयों, खेल संघों तथा विभिन्न संस्थाओं से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। खेल विभाग की ओर से प्रतिभागियों का पंजीकरण निर्धारित पोर्टल पर कराया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों एवं संबंधित संस्थानों को अधिकाधिक छात्रों, शिक्षकों, खिलाड़ियों और आम लोगों को जोड़ने का निर्देश दिया गया है। शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक मो. इस्लाम ने बताया कि साइकिलिंग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे आयोजनों से लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के सभी खेल संघों को भी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


