ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीनक्शा बनाने की कवायद शुरू

नक्शा बनाने की कवायद शुरू

नगर निगम बनाने के लिए प्रक्रिया में तेजी आयी है। नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी नक्शा बनाने में जुट गये हैं। अमीन के साथ शहर के आसपास के क्षेत्रों का भी चयन निगम में शामिल करने के लिए किया जा रहा...

नक्शा बनाने की कवायद शुरू
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीFri, 16 Nov 2018 12:47 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम बनाने के लिए प्रक्रिया में तेजी आयी है। नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी नक्शा बनाने में जुट गये हैं। अमीन के साथ शहर के आसपास के क्षेत्रों का भी चयन निगम में शामिल करने के लिए किया जा रहा है। नगर निगम बनाने के लिए दो लाख से अधिक जनसंख्या होनी चाहिए। वहीं जनसंख्या का 75 प्रतिशत आबादी गैर कृषि कार्य करते हों।

शहर के डुमरा व रीगा प्रखंड के दर्जनों मुहल्ले में वर्षो से 75 प्रतिशत आबादी गैर कृषि कार्य में है। जिसको लेकर 2016 में ही नगर परिषद ने बोर्ड की बैठक कर नगर निगम बनाने का प्रस्ताव पारित कर दिया था। लेकिन इसकी मंजूरी नहीं हो सकी थी। सितंबर 2018 में नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव ने निरीक्षण के दौरान नगर परिषद को नगर निर्माण के प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया था। प्रधान सचिव के निर्देश के बाद चौहदी, आबादी की गणना व डीपीआर तैयार करने की कवायद की जा रही है। नप के कार्यपालक अधिकारी विजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि नक्शा बनाने व डीपीआर तैयार करने का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें