ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीकरंट लगने से महिला की मौत

करंट लगने से महिला की मौत

तरियानी। तरियानी प्रखंड के औरा गांव में करंट लगने से करीब 55 वर्षीया महिला की

करंट लगने से महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीMon, 23 May 2022 01:41 AM
ऐप पर पढ़ें

तरियानी। तरियानी प्रखंड के औरा गांव में करंट लगने से करीब 55 वर्षीया महिला की मृत्यु हो गई। वह शंकर सहनी की पत्नी की थी। घर में नगे बिजली तार के सम्पर्क में आने के कारण उसकी मौत हो गई।

लूटकांड का आरोपित धराया

डुमरी कटसरी। श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने शिवहर नगर परिषद के वार्ड 14 निवासी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया।बीते अप्रैल माह मे घटित रोड लुट कांड मे पुलिस को उसकी तलाश थी।

पुलिस से दुर्व्यवहार मामले में गिरफ्तार

तरियानी/पिपराही। तरियानी थाने ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शिवजी साह तथा मनोज कुमार सुमहुती गांव का निवासी है। सुमहुती में घटना घटी थी। इधर, पिपराही। बिजली चोरी कर जलाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इनमें बेलवा पंचायत के भगवान कुंवर तथा सोमन राय शामिल है। थानाध्यक्ष सुरज गुप्ता ने बताया कि बिजली विभाग ने दोनों के विरुद्ध एफआईआर कराई थी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें