ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीमजदूर नहीं मिलने से गेहूं तंबाकू की कटाई प्रभावित

मजदूर नहीं मिलने से गेहूं तंबाकू की कटाई प्रभावित

लॉकडाउन के कारण किसानों के कार्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। किसानों के खेत में तैयार गेंहू व तंबाकू की फसल मजदूर के अभाव में नहीं कट रही है। इससे किसान चिंतित हैं। जबकि कृषि विभाग ने सावधानी पूर्वक...

मजदूर नहीं मिलने से गेहूं तंबाकू की कटाई प्रभावित
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीMon, 06 Apr 2020 03:45 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन के कारण किसानों के कार्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। किसानों के खेत में तैयार गेंहू व तंबाकू की फसल मजदूर के अभाव में नहीं कट रही है। इससे किसान चिंतित हैं। जबकि कृषि विभाग ने सावधानी पूर्वक गेंहू की कटनी व थ्रेसरिंग के लिए निर्देश जारी किया है। बावजूद मजदूर नहीं मिल रहे हंै।

किसान राजनन्द यादव ने बताया कि गेंहू की फसल तैयार है। लेकिन मजदूर कोरोना के भय से गेंहू की कटनी करने नहीं जा रहे हैं। मौसम के उतार-चढ़व भी जारी है। किसान छत्रधारी झा ने बताया कि मजदूर भी लॉकडाउन के बाद ही फसल काटई करने की बात कर रहे है। किसानों प्रमोद यादव ने बताया कि सरकार के द्वारा घोषित लॉकडाउन के बाद ही फसलों की कटाई कराना उचित श्रेश्कर होगा। किसान रघुनाथ शरण ने बताया कि रबी की फसलों को सही तरीका से समय पर उसका दौनी नहीं किया जायेगा तो भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगाी। किसान वीरेंद्र ठाकुर उर्फ नीरस बाबा ने बताया कि किसान कर्ज से दबते जा रहे है। किसानों का केसीसी ऋण माफ होना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें