कड़ाके की ठंड से गेहूं को फायदा सरसों- आलू पर रोगों का खतरा
शिवहर में मौसम में हो रहे बदलाव से रबी की फसलों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव पड़ रहे हैं। गेहूं की फसल को ठंड से लाभ हो रहा है, जबकि आलू, मक्का और सरसों को नुकसान की संभावना बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान की स्थिति रबी फसल के लिए अनुकूल है।

शिवहर। जिले में मौसम में हो रहे बदलाव से रबी की कुछ फसलों को फायदा हो रहा है। वहीं कुछ फसलो पर पाला या झुलसा रोग की संभावना बढ़ गई है। जिससे रबी की कुछ फसलों में नुकसान की संभावना बढ़ गई है। जिले में इस बार पड़ी अच्छी ठंड से गेहूं की फसल को फायदा हुआ है। इस बार का मौसम गेहूं के लिए अनुकूल है। लेकिन ठंड पाल एवं झुलसा रोग तथा लाही गिरने से सरसों,आलू एवं मक्का की फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम में आए बदलाव से लाही का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे सरसों की फसल को काफी नुकसान हो रहा है।
खेती-किसानी के लिहाज से तीन मौसम ज्यादा मायने रखते हैं- सर्दी, गर्मी और बारिश फसलों के लिए औसत और अनूकूल तापमान अच्छा रहता है। रबी की फसल के लिए अनूकूल तापमान न्यूनतम 10 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने पर फसल पर अच्छा असर पड़ता है,जबकि सामान्य से अधिक या सामान्य से कम तापमान रहने पर फसलों पर विपरीत असर पड़ने लगता है। वर्तमान में जो तापमान की स्थिति है वह रबी फसल के लिए अनूकूल है। कृषि विशेषज्ञ प्रभाकर कुमार ने बताया कि ठंड से रबी फसलों को फायदा और नुकसान दोनों है। एक ओर इससे गेहूं की फसल को फायदा है तो दूसरी ओर मक्का आलू, टमाटर, सरसों आदि फसलों को नुकसान की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि ठंड जितनी अधिक पड़ेगी गेहूं की फसल को उतना ही लाभ है। इससे गेहूं के उत्पादन में भी वृद्धि होगी। उन्होने गेहूं की फसल में लगातार खरपतवारों की निरगानी और रोकथाम की सलाह दी है। कहा है कि किसान खरपतवारों को उखाड़कर खेत से बाहर निकाल दें और नमी कायम रखने के लिए शाम के समय हल्की सिंचाई कर दें। मटर की फसल पर पाले या सर्दी का कुछ खास विपरीत असर नहीं होता, हालांकि फली बेधक का प्रकोप हो सकता है,। जिसकी रोकथाम के लिए नीम आधारित कीटनाशकों का छिड़काव कर सकते हैं। पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में आए बदलाव से लाही का प्रकोप काफी बढ़ गया है। पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में आए बदलाव से लाही का प्रकोप काफी बढ़ गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


