पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को दिया जलसंकट के निदान के लिए कार्य करने का निर्देश
पुपरी में पेयजल संकट के समाधान के लिए अनुमंडल कार्यालय में बैठक हुई। एसडीओ गौरव कुमार ने भूजल स्तर में गिरावट और सूखे चापाकलों के कारण समस्या पर चर्चा की। उन्होंने पीएचईडी के अभियंता को जलापूर्ति...

पुपरी। पेयजल संकट की समस्या के निदान को लेकर अनुमंडल कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता एसडीओ गौरव कुमार ने की। इस दौरान भू जलस्तर नीचे चले जाने के कारण उत्पन्न जल संकट की समस्या के निदान को लेकर विचार विमर्श किया गया। एसडीओ ने कहा कि बारिश नहीं होने के कारण अनुमंडल क्षेत्र का जल स्तर नीचे चला गया है। बड़े पैमाने पर चापाकल सुख गए जिससे पेयजल संकट की समस्या बनी हुई है। एसडीओ ने चिन्हित गांवों, पंचायत की जानकारी देते हुए पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार को इस समस्या के निदान को लेकर प्रयास तेज करने का दिशा निर्देश दिया।
कहा कि पूरे इलाके में नल जल योजना से जलापूर्ति करें। नल एवं क्षतिग्रस्त पाइप को दुरुस्त करें ताकि लोगों के घरों तक स्वच्छ जल पहुंच सके। इस जल संकट के घड़ी में नल जल योजना से जलापूर्ति जरूरी है जिससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। नल जल योजना से जहां जहां जलापूर्ति हो रही है वहां वहां लोगों को राहत मिल रही है। बैठक में पीएचईडी के कनीय अभियंता भी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




