विवेक हत्याकांड : गुत्थी सुलझाने को जांच में उलझी पुलिस
नगर के थोक कपड़ा व्यवसायी विवेक कुमार की हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस जांच में उलझ गई...
नगर के थोक कपड़ा व्यवसायी विवेक कुमार की हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस जांच में उलझ गई है। मृतक के भाई के द्वारा दर्ज कराई एफआईआर और घटना की क्राइम सिन के मैच नही होने से पुलिस को कातिलों का सुराग नही लग पा रहा है। मृतक के भाई दयाशंकर ने एफआईआर में कहा है कि उसके भाई विवेक ने जमीन खरीद-बिक्री का कारोबार शुरू किया था। इसी कारोबार में उसका पार्टनर रहा फूलवारी के एक व्यक्ति द्वारा अज्ञात अपराधियों के साथ मिलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मगर, उसने एफआईआर में किसी के नाम खुलासा नही किया है। इधर, पुलिस को आशंका है कि विवेक हत्या गैंगवार या आपसी मतभेद में की गई है। विवेक का अपराधिक इतिहास रहा है। कई कांडों में उसकी संलिप्तता मिली थी। विवेक अपने तुनक मिजाजी के कारण कई दुश्मन बना रखे थे। जिसके कारण वह कई लोगों के निशाने पर था। पुलिस का कहना है कि विवेक से जुड़े सभी लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है। विवेक के सारे दुश्मन पुलिस की रडार पर है। फिलहाल पुलिस जांच में कई तरह के बात सामने के बाद से पूरी तरह से उलझ गई है। जिसके कारण कुछ भी बताने से भी परहेज कर रही है। हालांकि, पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही विवेक के हत्यारों तक पहुंचने में सफलता मिल जायेगी।
हत्या के बाद से गायब हैं विवेक का मोबाइल : विवेक की हत्या के बाद से उसका मोबाइल भी गायब है। हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस विवेक का खोज रही है। पुलिस का मानना है कि विवेक के मोबाइल से हत्या का असल राज खुलेगा। फिलहाल, पुलिस विवेक के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है। इधर, परिजनों ने भी पुलिस को बताया था कि बुधवार की सुबह विवेक के मोबाइल पर किसी व्यक्ति का कॉल आया था। जिससे बात करने के बाद हड़बड़ा कर घर से चप्पल में ही निकल गया था। हालांकि, हत्या के बाद से विवेक के मोबाइल के अलावा उसका सोने का वजनी चेन भी गायब है।