प्राइवेट कोचिंग संघ के पदाधिकारी ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल
सीतामढ़ी के कोचिंग मंडी क्षेत्र में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्राइवेट कोचिंग संघ के पदाधिकारी द्वारा व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उमाशंकर सीतामढ़ी। शहर के कोचिंग मंडी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब सोशल मीडिया पर एक बेहद ही असंवेदनशील और मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।
घटना का विवरण
मामला नगर थाना अंतर्गत पीली कुटी रिंग बांध क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां कथित तौर पर प्राइवेट कोचिंग संघ के एक पदाधिकारी द्वारा एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करने और उसके साथ अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है। हालांकि हिन्दुस्तान उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो की सामग्री
वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, पीली कुटी रिंग बांध के पास स्थित एक कोचिंग संस्थान के समीप दबंगई दिखाते हुए पीड़ित व्यक्ति को न केवल लाठी-डंडों और लातों से पीटा गया, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखकर उसके साथ बेहद दुर्व्यवहार भी किया गया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे शहर और विशेषकर कोचिंग जगत में इसकी तीव्र भर्त्ना की जा रही है।
स्थानीय प्रतिक्रिया
घटना के बाद से ही स्थानीय कोचिंग मंडी और प्रबुद्ध नागरिकों के बीच यह मामला गहराता जा रहा है। लोगों का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े संगठन के प्रतिनिधि द्वारा ऐसा कृत्य समाज में बेहद गलत संदेश देता है। स्थानीय निवासियों और छात्रों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
कानूनी कार्रवाई की मांग
कड़ी कार्रवाई की मांग घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि कानून व्यवस्था और मानवीय गरिमा को बनाए रखा जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय नगर थाना पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की सत्यता की जांच की जा रही है और पीड़ित की पहचान कर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ किया है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने या दबंगई करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


