
सीतामढ़ी में चौकीदार ने किया खाकी वर्दी को दागदार, नशे में धूत होकर बार बालाओं के साथ लगाए ठुमके
सीतामढ़ी में एक चौकीदार का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ड्यूटी के दौरान बार बालाओं के साथ ठुमका लगा रहा है। चौकीदार पप्पू कुमार ने दुर्गा पूजा के अवसर पर आर्केस्ट्रा में सुरक्षा की जिम्मेदारी...
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी में एक चौकीदार का खाकी वर्दी को दागदार करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें चौकीदार ने न सिर्फ प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई है। बल्कि, उसने मंच पर चढ़कर कानून के नियम का हद पर करते हुए बार बालाओं के साथ ठुमका लगाते नजर आ रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। मामला बथनाहा थाना क्षेत्र के योगवाना का बताया जा रहा है। जहां दुर्गा पूजा के अवसर पर बीती रात आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इसमें बथनाहा थाना में कार्यरत चौकीदार पप्पू कुमार की वहां सुरक्षा के मध्यनजर ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन, चौकीदार अपनी ड्यूटी निभाने के बजाय कानून के नियम को ताक पर रखकर मौज करने लगा। हालांकि हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

गौरतलब हो कि उक्त आयोजित आर्केस्ट्रा में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पप्पू कुमार बार बालाओं के साथ ठुमके लगाने लगे। इतना ही नही बार बालाओं पर उसके द्वारा पैसा भी लुटा गया। जबकि, उस समय वह वर्दी पहने हुआ था और ब्लैक गमछा रखकर बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसकी वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर डाल दिया। बताया जा रहा है, चौकीदार शराब के नशे में धुत था। दिख रही वीडियो में भी वह लड़खड़ाते नजर आ रहा है। हालांकि, इस घटना के बारे में पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पूछे जाने पर सदर डीएसपी 2 आशीष रंजन ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद जांच कर उस दोषी चौकीदार पर कारवाई की जाएगी। फिलहाल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




