बच्चों के मामूली विवाद में खूनी संघर्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

खोपरहिया गांव में बच्चों के एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चले। इस झड़प में महिलाओं और बच्चियों समेत कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

बच्चों के मामूली विवाद में खूनी संघर्ष

उमाशंकर सीतामढ़ी। जिले के परिहार थाना क्षेत्र के खोपरहिया गांव में गुरुवार की सुबह बच्चों के एक मामूली विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले।

घायल लोगों की संख्या

इस हिंसक झड़प में महिलाओं और बच्चियों समेत एक ही परिवार व पड़ोस के कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिहार ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया।

इलाज की स्थिति

वर्तमान में सभी का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है और डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना में नीलम देवी, अमृता कुमारी, अंगूरी कुमारी, नेहा कुमारी, अंशु कुमारी, मरनी देवी, रंगीला देवी और निराला कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह खोपरहिया गांव में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बच्चों के इस छोटे से झगड़े में थोड़ी ही देर बाद दोनों पक्षों के बड़े बुजुर्ग भी शामिल हो गए।

घटना का विवरण

बात बढ़ने पर दोनों तरफ से लाठी-डंडे निकलने लगे और देखते ही देखते इसने एक बड़े हिंसक रूप ले लिया, जिसमें कई लोग लहूलुहान हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिहार थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस हिंसक झड़प में कितने लोग घायल हुए?
इस हिंसक झड़प में महिलाओं और बच्चियों समेत कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।