Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsViolence Erupts in Nepal Arson at Traffic Police Office Amid Political Tensions
जलेश्वर में ट्रैफिक पुलिस कार्यालय में किया आगजनी

जलेश्वर में ट्रैफिक पुलिस कार्यालय में किया आगजनी

संक्षेप:

नेपाल के महोत्तरी जिले के जलेश्वर में ट्रैफिक पुलिस कार्यालय में उपद्रवियों ने आगजनी की। इस घटना में फर्नीचर और कागजात जलकर राख हो गए। स्थानीय लोग इस हिंसक कार्रवाई पर हैरान हैं, खासकर जब सरकार गठन के...

Sep 12, 2025 02:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सुरसंड। नेपाल के महोत्तरी जिले के जलेश्वर स्थित ट्रैफिक पुलिस कार्यालय में गुरुवार को उपद्रवियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय कार्यालय प्रभारी मौजूद नहीं थे। आगजनी में फर्नीचर, कागजात सहित कई सामान जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर आश्चर्य जताया है। उनका कहना है कि वर्तमान में ‘जेन-जी समूह सरकार गठन के लिए वार्ता में है, ऐसे में उस समूह से इस तरह की हिंसक कार्रवाई की उम्मीद नहीं थी। खासकर इसलिये भी क्योंकि महोत्तरी जिले में आंदोलन अब तक अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रहा है। यदि जेलब्रेक की घटना को छोड़ दिया जाए तो जिले में किसी बड़े उपद्रव की खबर नहीं आई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नेपाली प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि जेन-जी आंदोलन के आड़ में और उसके नाम का इस्तेमाल कर असामाजिक तत्व या फिर जलेश्वर जेल से फरार कैदी इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। उनका मकसद जिले में अशांति और भय का माहौल पैदा करना है। पुलिस ने कहा है कि घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाने और उनको पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। संदिग्धों को पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां ऐसे उपद्रवियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिला रही हैं।