उर्दू के विकास में युवाओं की भागीदारी जरूरी

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

आमोद कुमार सीतामढ़ी। उर्दू भाषी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत जिलास्तरीय वाद-विवाद सह उर्दू भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन विभिन्न अतिथियों ने किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उर्दू भाषा के विकास पर चर्चा की। तसकीन फातमा, मो. गौस रजा रिजवी और आसिया रिजवी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उर्दू के विकास में युवाओं की भागीदारी जरूरी

आमोद कुमार सीतामढ़ी। उर्दू भाषी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट के परिचर्चा भवन में जिलास्तरीय वाद-विवाद सह उर्दू भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। उर्दू निदेशालय बिहार के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं जिला उर्दू भाषा कोषांग के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में जिले भर से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उर्दू भाषा कोषांग के प्रभारी अधिकारी शफी अहमद, कमला गर्ल्स हाईस्कूल के हेडमास्टर मो. कमरूल होदा, औकाफ कमेटी के अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, प्रो. मसूद आलम, बिहार उर्दू टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. कमर मिस्बाही, मो. अरमान अली, मो. अजमल, मो. मोतिउर्रहमान कासमी समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रभारी अधिकारी अहमद ने कहा कि उर्दू केवल एक भाषा नहीं, बल्कि तहजीब, संस्कृति और भाईचारे की पहचान है।

युवाओं की भागीदारी

उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही उर्दू भाषा का विकास संभव है। साथ ही विद्यार्थियों से मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से बचने और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हेडमास्टर श्री होदा ने कहा कि उर्दू भाषा समाज को जोड़ने का काम करती है और साहित्य व मनोरंजन के क्षेत्र में इसकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है।

प्रतिभा को निखारना

मसूद आलम ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने विद्यालयों में उर्दू प्रश्नपत्र की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई। मिसबाही समेत अन्य वक्ताओं ने भी उर्दू भाषा के विकास पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन मसूद आलम ने किया। वहीं आयोजन को सफल बनाने में उर्दू अनुवादक मो. तबरेज आलम, सहायक उर्दू अनुवादक मो. जावेद अख्तर समेत अन्य उर्दू कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

प्रतियोगिता में सफलता

इन छात्र-छात्राओं को मिली कामयाबी: जिलास्तरीय वाद-विवाद सह उर्दू भाषण प्रतियोगिता प्रतियोगिता में मैट्रिक समकक्ष फौकानिया वर्ग में तसकीन फातमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटर समकक्ष मौलवी वर्ग में मो. गौस रजा रिजवी विजेता बने, जबकि स्नातक समकक्ष आलिम वर्ग में आसिया रिजवी ने प्रथम स्थान हासिल की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उर्दू भाषी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत कौन सी प्रतियोगिता आयोजित हुई?
उर्दू भाषी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत जिलास्तरीय वाद-विवाद सह उर्दू भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।