Unseasonal Warmth Hits Sitamarhi District Amid Winter Temperature Rises दिसंबर में हो रहा फरवरी जैसा मौसम का एहसास, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsUnseasonal Warmth Hits Sitamarhi District Amid Winter Temperature Rises

दिसंबर में हो रहा फरवरी जैसा मौसम का एहसास

सीतामढ़ी जिले में ठंड के मौसम में भी गर्मी का एहसास हो रहा है। दिसंबर के अंत में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो पिछले कई वर्षों में नहीं देखा गया। मौसम विभाग ने जनवरी के पहले...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीSun, 29 Dec 2024 10:27 PM
share Share
Follow Us on
दिसंबर में हो रहा फरवरी जैसा मौसम का एहसास

सीतामढ़ी। जिले में ठंड के मौसम में भी लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। दोपहर में धूप में गर्मी बढ़ गई है। दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह में इस तरह की गर्मी तो पिछले कई सालों में नहीं महसूस की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई। यह स्वास्थ्य व फसल दोनों के लिए सही नहीं है। हालांकि मौसम विभाग में जनवरी माह के पहले सप्ताह से तापमान में गिरावट के संकेत दिया है। किसानों का कहना है कि दिसंबर महीने में ही फरवरी महीने के मौसम जैसा एहसास होने लगा है। हालांकि जनवरी के प्रथम सप्ताह में तापमान में गिरावट होने के अनुमान है। तापमान में बढ़ोतरी का लाभ यह है की फसलों को पानी ज्यादा देना पड़ रहा है। जिले में अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले पांच दिन मौसम शुष्क बने रहने व दिन में धूप निकलने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।