Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsUnseasonal Heatwave and Rain Delays in Sitamarhi District
उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, एक दो दिन में होगी बारिश

उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, एक दो दिन में होगी बारिश

संक्षेप:

सीतामढ़ी जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सावन में भी गर्मी से लोग परेशान हैं। हाल ही में तेज धूप और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। हालांकि कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, लेकिन धान...

Wed, 23 July 2025 02:01 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सीतामढ़ी। जिले के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। आधा सावन बीतने के कगार पर है लेकिन अच्छी बारिश का इंतजार अबतक लोगों को है। सावन में भी जेठ जैसी गर्मी ने हर कोई को हलकान कर दिया है। विगत तीन-चार दिनों से तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है। इन सबके बीच बिजली की आंख मिचौनी बेचैन कर दे रही है। कब आती है कब जाती है कहना मुश्किल है। मंगलावार को भी मौसम की मार से लोगों का हाल बेहाल रहा। सुबह से ही तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबक बन गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दोपहर होते-होते तेज धूप के साथ मौसम में उमस बढ़ गई। चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल बेहाल रहा। दोपहर के वक्त लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। हालांकि दोपहर के बाद जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के बाद तेज धूप की तपिश तो थोड़ी कम हुई मगर मौसम में उमस बरकरार रही। उन्होंने बताया कि बारिश के अभाव में धान की रोपनी भी प्रभावित हुई है। भू जलस्तर भी गिरा है। जिससे बोरिंग से पानी निकलना भी कम हो गया है।