
स्टेट हाइवे पर स्थायी रूप ले रहा जलजमाव की समस्या
पुपरी का स्टेट हाइवे सीतामढ़ी जलजमाव की समस्या से जूझ रहा है। आबापुर गांव के पास गंदे पानी का जमाव होता है, जो नाले के अभाव के कारण है। स्थानीय लोग अपने घरेलू पानी को सड़क पर गिराते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है। इस समस्या का समाधान स्थानीय प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।
पुपरी। सूबे का अनोखा स्टेट हाइवे पुपरी-सीतामढ़ी बन चुका है। इस पर सालों भर जलजमाव की समस्या बनी होती है। स्टेट हाइवे पर आबापुर गांव के मध्य पाठक टोल व बस स्टैंड चौक से पश्चिम हमेशा गंदे पानी का जमाव होता है। स्टेट हाइवे के पाठक टोल वाले भाग में डेढ़ से दो फिट तक गंदे पानी का जमाव होता है। इसका मुख्य कारण नाला का अभाव है। आबापुर के लोग अपने घरों के आवासीय नाली व चापाकल का पानी सड़क पर बेधड़क गिराते है। फिर सड़क के गहरे भाग में जाकर गंदे पानी का जमाव होता है। जलजमाव वाले भाग में बिहार सरकार का बड़ा नाला दक्षिण सरेह की ओर जाता है।
इसे मिट्टी पाटकर लोग अवैध कब्जा कर रखा है। स्थानीय व जिला प्रशासन स्टेट हाइवे से जलनिकासी के लिए अतिक्रमित बड़ा नाला को चालू कराने में विफल है। दूसरी ओर सड़क के उतरी भाग में बनाएं गए अधूरा नाला काफी ऊंचाई पर है। इस वजह से नाला अनुपयोगी सिद्ध हो रहा है। कभी कभार नाला के समाप्ति स्थान पर उड़ाही कर लोगों के खेतों में पानी का बहाव किया जाता है। तब सड़क सुख जाता है। लेकिन जमीन मालिक नाला निकासी के अंतिम भाग को बंद कर देता है। फिर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाता है। स्टेट हाइवे पर जलजमाव से पैदल चलना मु्श्किल है। जबकि दो पहिया वाहन चालकों के लिए खतरनाक बन चुका है। इस सम्बंध में आबापुर उतरी पंचायत का मुखिया जमालुद्दीन दानिश ने बताया कि जलजमाव से लोग त्रस्त है। पंचायत के द्वारा इस पर कोई काम नही कराया जा सकता है। चुंकि यह सड़क पथ निर्माण विभाग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




