उज्ज्वल प्रियांक : तीसरी बार में पायी सफलता

Mar 06, 2026 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

वैशाली के बिदुपुर निवासी उज्ज्वल प्रियांक ने यूपीएससी की फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया में 10वीं रैंक हासिल की है। उनका परिवार, जिसमें पिता संजीव कुमार और माता अनामिका शामिल हैं, इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है। उज्ज्वल ने अपनी पढ़ाई ज्ञान निकेतन पटना और संत माइकल से की है।

उज्ज्वल प्रियांक : तीसरी बार में पायी सफलता

वैशाली (बिदुपुर)। बिदुपुर पंचायत के वार्ड तीन बिदुपुर दिलावरपुर पूर्वी निवासी अभियंता संजीव कुमार के इकलौते पुत्र उज्ज्वल प्रियांक ने यूपीएससी की फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया में 10वीं रैंक हासिल किया है। अभियंता संजीव कुमार एक कुशल किसान भी हैं। उज्ज्वल प्रियांक बचपन से ही काफी मेधावी छात्र रहा है। उज्ज्वल प्रियांक ने सीबीएसई की पढ़ाई ज्ञान निकेतन पटना से की थी। वहीं संत माइकल पटना से वर्ष 2018 में 96 प्रतिशत अंक के साथ 12वीं की परीक्षा पास की थी। जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस से बीटेक उत्तीर्ण करने के बाद यह कामयाबी तृतीय प्रयास में हासिल की।

उसकी इस कामयाबी पर नाना सोनपुर सबलपुर निवासी गोपालपुर प्रसाद शर्मा, माता अनामिका काफी खुश और अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।