डुमरा में दो स्कॉर्पियों आमने-सामने टकराई, दो की हालत गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

सीतामढी के डुमरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को फोरलेन सड़क पर दो स्कॉर्पियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने फंसे लोगों को बाहर निकाला। जख्मी राहुल कुमार को डुमरा पीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सड़क पर जाम हटाने के लिए जेसीबी बुलाई और वाहनों को थाने ले गई।

डुमरा में दो स्कॉर्पियों आमने-सामने टकराई, दो की हालत गंभीर

सक्षम वर्मा,सीतामढी। डुमरा थाना क्षेत्र के भीसा स्थित फोरलेन सड़क पर मंगलवार की दोपहर दो स्कॉर्पियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों ही स्कॉर्पियों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने वाहनों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची डुमरा थाने की पुलिस ने जख्मी हुए लोगों को डुमरा पीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल युवक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में की गई है। दूसरा वाहन का चालक हाजीपुर का बताया जा रहा है।

वह बेहोशी की हालत में होने के कारण अपनी पहचान नहीं बता सका। इधर, हादसे के बाद फोरलेन पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोनों वाहनों की हालत से सड़क जाम हो गया। बाद में डुमरा थाना पुलिस ने जेसीबी बुलाकर दोनों वाहनों को साइड करा कर आवागन चालू कराया। फिर जेसीबी की मदद से दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की रही है। घायाल या उसके परिजन की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।