Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsTwo Robbers Arrested Attempting to Steal Laptop and Cash in PUPRI
बाइक सवार से पैसा व लैपटॉप छीनने का प्रयास,  दो गिरफ्तार

बाइक सवार से पैसा व लैपटॉप छीनने का प्रयास, दो गिरफ्तार

संक्षेप:

पुपरी में बाइक सवार से पैसे और लैपटॉप छीनने के प्रयास में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों की पहचान मो. सिकलेन और मो. जैद शेख के रूप में हुई है। एक अन्य बदमाश, मो. इमरान शेख, भागने में सफल रहा। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जब बदमाशों ने उसे घेरकर हमला किया।

Dec 16, 2025 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

पुपरी। बाइक सवार से पैसा व लैपटॉप छीनने का प्रयास में दो बदमाशों को लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाशों की पहचान आबापुर के मो. मुजफ्फर आलम उर्फ निराले का पुत्र मो. सिकलेन व शाहपुर गांव के मो. फारूक का पुत्र मो. जैद शेख के रूप में की गई है। जबकि शाहपुर गांव का रहने वाला बदमाश काशिम शेख का पुत्र मो. इमरान शेख भागने में सफल हो गया है। इस घटना को लेकर बाजपट्टी के माधोपुर चतुरी निवासी अम्मार अनवर ने पुपरी थाने में तीन बदमाशों के विरुद्ध एफआईआर कराई हैं। अम्मार अनवर ने पुलिस को दिए गए शिकायत में बताया है कि वह रविवार को देर शाम पुपरी बाइक बनवाने आया था और बनवाकर घर लौट रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बगदेय शमीम चौर के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार तीन व्यक्ति ओवरटेक कर आगे से घेर लिया और पैसा व लैपटॉप छीनने लगा। सामान देने से इंकार करने पर एक व्यक्ति कमर से देसी कट्टा निकाला और मारपीट करने लगा। उसे बाइक के बीच में बैठा लिया और पीछे से कट्टा सटा कर ल जाने लगे। जब बछारपुर चौक पर पहुंचा तो अम्मार अनवर ने सामान छीनने का हल्ला करने लगें। तब कट्टा से उस पर फायर किया। किन्तु गोली फंस गया। हल्ला सुनकर ग्रामीणों ने घेर लिया और बदमाशों के साथ मारपीट करने लगे।