24 घंटे, 2 कत्ल….. सीतामढ़ी में गोलियों की गूंज से दहशत

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

सीतामढ़ी जिले में 24 घंटे के भीतर दो हत्याएं हुई हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। पहली हत्या में किसान रामाशंकर राय को सात गोलियां मारी गईं, जबकि दूसरी घटना में सीएसपी संचालक सुंदर कुमार को गोली मारी गई। पुलिस ने कुछ गिरफ्तारियां की हैं, लेकिन दूसरी हत्या में अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

24 घंटे, 2 कत्ल….. सीतामढ़ी में गोलियों की गूंज से दहशत

सीतामढ़ी। जिले में महज 24 घंटे के भीतर दो-दो हत्याओं ने जिले की फिजा को खौफनाक बना दिया है। एक के बाद एक हुई गोलीबारी की घटनाओं ने न सिर्फ लोगों में दहशत फैलाई है, बल्कि पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहली हत्या की घटना

पहली वारदात महिंदवारा थाना क्षेत्र के नेउरी-सिरखिरिया पथ पर हुई, जहां बेखौफ बदमाशों ने शनिवार की दोपहर में किसान रामाशंकर राय (46) को सात गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। आम के बगीचे से लौट रहे रामाशंकर पर घात लगाकर हमला किया गया। खून से लथपथ हालत में उन्हें एसकेएमसीएच ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में इस हत्या के पीछे मृतक के पट्टीदार और दो लाख के इनामी कुख्यात राकेश राय का नाम सामने आया है। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटरों को घर न में पनाह देने के आरोप में कुख्यात राकेश राय के माता-पिता समेत चार लोगों को दबोच लिया है। पूर्व के विवाद और मुखबिरी की आशंका को लेकर हुई हत्या की पुलिस गहराई से जांच में जुटी है।

दूसरी हत्या की घटना

उधर, दूसरी वारदात नानपुर थाना क्षेत्र के मोहनी गांव के पास हुई, जहां सीएसपी संचालक सुंदर कुमार को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। बदमाशों ने उन्हें घेरकर सीने और पेट में गोली मारी और बैग लेकर फरार हो गए। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना में पुलिस अब तक खाली हाथ है, इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग एसआईटी का गठन कर छापेमारी की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीतामढ़ी में कितनी हत्याएं हुई हैं?
सीतामढ़ी में 24 घंटे के भीतर दो हत्याएं हुई हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।