Sitamarhi News: दो बच्चों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का किया प्रयास

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

Sitamarhi News: दो नाबालिग बच्चों ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय में आग लगाने की कोशिश की। 8 और 10 वर्ष के ये बच्चे पेट्रोल और माचिस लेकर आए थे। लेकिन कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और आग बुझा दी। बच्चे फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में हैं और मामले की जांच जारी है।

Sitamarhi News: दो बच्चों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का किया प्रयास

Sitamarhi News: परिहार। दो नाबालिग बच्चों ने शनिवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय के ठीक सामने स्थित प्रमुख कार्यालय में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन वे सफल नहीं हो सके। सामने प्रखंड कार्यालय में उपस्थित कर्मियों ने देख लिया और भाग कर दोनों को पकड़ लिया तथा आग बुझाया। एक की उम्र 8 साल तथा दूसरे की उम्र 10 साल बताया गया है। दोनों नाबालिक फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना का विवरण

दोनों बच्चे अपने साथ प्लास्टिक की बोतल में आधा लीटर पेट्रोल, एक प्लास्टिक का गिलास और एक माचिस लेकर आए थे। दोनों ने प्रमुख कार्यालय के बरामदे में पेट्रोल छिड़ककर फर्श पर आग लगा दिया और प्रमुख कार्यालय के बंद दरवाजे के नीचे से आग को प्रमुख कार्यालय में धकेलने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान प्रखंड कार्यालय में उपस्थित कर्मियों की नजर उन पर पड़ी और वे भागकर वहां पहुंचे और आग बुझाया।

पुलिस की कार्रवाई

साथ ही मौके से भाग रहे दोनों बच्चों को पकड़ लिया। जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। प्रमुख कक्ष का दरवाज़ा खोलने पर पता चला कि कक्ष के अंदर से भी पेट्रोल की बदबू आ रही थी। बीडीओ ओम प्रकाश यादव ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। बच्चों की उम्र देखकर यकीन नहीं हो रहा। कोई शातिर भी बच्चों को बहका कर ऐसा करने के लिए भेजा हो सकता है। वैसे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

सामान्य प्रश्न

✦यह घटना कहाँ हुई थी?−
यह घटना प्रखंड व अंचल कार्यालय के सामने स्थित प्रमुख कार्यालय में हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsसीतामढ़ीSitamarhi News: दो बच्चों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का किया प्रयास