कृषि से ही समग्र विकास संभव है

Dec 20, 2025 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

शिवहर में कृषि विभाग के तत्वावधान में किसान मेला सह प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक डा. श्वेता गुप्ता ने किया। इस मेले का उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और कृषि के विकास को बढ़ावा देना है। मेले में प्रगतिशील किसानों द्वारा उत्पाद प्रदर्शन और पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

कृषि से ही समग्र विकास संभव है

शिवहर। कृषि विभाग के तत्वावधान में संयुक्त कृषि भवन परिसर में शुक्रवार से दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी शुरू हुआ। जिसका शुभारंभ स्थानीय विधायक डा. श्वेता गुप्ता ने किया। विधायक ने कहा कि इस तरह के मेला लगने से किसानों को लाभ मिलता है एवं उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त होती है।कृषि के विकास से ही समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि इस तरह का मेला इस वर्ष में एक बार और लगना चाहिए। उनके द्वारा किसानों के बीच स्ट्रॉबेरी का पौधा वितरित किया गया। किसान मेले में पहुंचे किसानों को कृषि विभाग द्वारा भी पौधा उपलब्ध कराया गया।

मौके पर जिला कृषि अधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक प्रीति कुमारी ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उसका लाभ उठाने की अपील की। उन्होने कहा कि किसान मेले न केवल ज्ञान के आदान-प्रदान का मंच हैं, बल्कि किसानों को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान देते हैं। कृषि विभाग और संबंधित संस्थान किसानों से आग्रह करते हैं कि वे ऐसे मेलों में सक्रिय भागीदारी करें। मेंले में यह भी बताया गया कि किसान मेला भारतीय कृषि क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जो किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों, नवीनतम उपकरणों और सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने तथा खेती को सतत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मेले में प्रगतिशील किसानों द्वारा अपने-अपने उत्पाद का प्रदर्शन किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर संबंधित विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मेले में कृषि उद्यान, पशुपालन एवं मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्श का प्रदर्शन करने वाले किसानों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की राशि प्रदान की जाएगी। मौके पर आत्मा के उप परियोजना निदेशक विकास कुमार,अनुमंडल कृषि अधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ सौरभ शंकर पटेल के अलावा कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी एवं कर्मी तथा प्रगतिशील किसान गण शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;