ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीपुपरी में एसडीओ के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

पुपरी में एसडीओ के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

पुपरी। आजादी के अमृत महोत्सव पर पुपरी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बिहार राज्य...

पुपरी में एसडीओ के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीMon, 15 Aug 2022 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

पुपरी। आजादी के अमृत महोत्सव पर पुपरी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ अनुमंडल पुपरी के द्वारा कर्पूरी चौक से तिरंगा यात्रा जुलूस निकला गया। एसडीओ नवीन कुमार ने इसका शुभारंभ किया। यह आजाद टॉवर चौक, बाबा नागेश्वर स्थान रोड, स्टेशन रोड समेत अन्य मार्गों से गुजरा। उधर, जगजननी ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के तत्वावधान में भिट्ठा धरमपुर पंचायत में बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। फाउंडेशन के अध्यक्ष रंजीत कुमार मुन्ना के नेतृत्व में यात्रा डुम्हारपट्टी के ब्रह्मस्थान से धरमपुर, बहिलवारा, मिरदी, भीट्ठा, जलालपुर आदि गांवों से गुजरा। इस दौरान लोगों के बीच तिरंगा वितरण भी किया गया। यात्रा में सतीश कुमार, नवल किशोर चौधरी, मुकेश मंडल, अनिल चौधरी , नवीनचन्द्र चौधरी, भोगेन्द्र चौधरी, मनोज कुमार चौधरी, आनंद साह, विकास कुमार, रंजीत चौधरी, नागेंद्र चौधरी, राम संजीवन चौधरी, रजनीश कुमार, बोधी चौधरी, अवधेश चौधरी, दिनेश चौधरी समेत अन्य शामिल थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें