
गृहवार सर्वेक्षण के लिए एचएम को मिला प्रशिक्षण
बोखड़ा में बीआरसी नयाटोल में विद्यालय से बाहर के बच्चों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य 6-19 वर्ष के बच्चों की पहचान करना और उनका गृहवार सर्वेक्षण करना है। विशेष ध्यान उन बच्चों पर दिया जाएगा जिन्होंने 10वीं और 12वीं की शिक्षा पूरी नहीं की।
बोखड़ा। बीआरसी नयाटोल में विद्यालय से बाहर के बच्चों के लिए गृहवार सर्वेक्षण के लिए सभी प्राथमिक, मध्य, उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीईओ सुधीर कुमार राय ने की। प्रशिक्षण का उद्देश्य 6-14 वर्ष एवं 15-19 वर्ष आयु वर्ग के विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों की पहचान कर उनका गृहवार सर्वेक्षण करना और उम्र-सापेक्ष नामांकन सुनिश्चित कराना है। प्रशिक्षण में यह भी निर्देश दिया गया कि ऐसे बच्चों को विशेष रूप से चिन्हित किया जाए, जो किसी कारणवश 10वीं एवं 12वीं की शिक्षा पूरी नहीं कर सके हैं। ताकि, उन्हें पुनः शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।
सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त समस्त आंकड़ों को निर्धारित सर्वेक्षण प्रपत्र में संकलित कर अंकड़ा पोर्टल पर प्रविष्ट किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक सरकारी एवं सरकारी सहायता-प्राप्त विद्यालयों में एक-एक हेल्प डेस्क का गठन किया गया है, इससे विद्यालय से बाहर के बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाया जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंकज किशोर पवन, दिलीप कुमार, शिवमंगल कुमार, विपिन मिश्रा, सुनील झा, शिवशंकर पंडित, विनय दास, मनोज पूर्वे, अर्जुन ठाकुर, रूहुल्लाह खां, शंभूनाथ ठाकुर, राजीव तिवारी, सुबोध ठाकुर, सम्स कमर आरजू एवं शालिनी कुमारी सहित सभी प्रधानाध्यापक मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




