
ग्राम पंचायतों के विकास के लिए बेहतर प्लान तैयार करना आवश्यक
शिवहर में जिला पंचायत संसाधन केंद्र में ग्राम पंचायत विकास योजना बनाने और उसके कार्यान्वयन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पंचायतो के कार्यपालक सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को विकास योजनाओं के चयन के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षक ने पंचायतवासियों के सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।
शिवहर। ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने एवं उसके कार्योंन्वयन तथा सब की योजना सबका विकास कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को जिला पंचायत संसाधन केंद्र में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के सभी पंचायतो के कार्यपालक सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को ग्राम पंचायत में विकास योजनाओं के चयन के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक एवं वॉटर फॉर पीपल के जिला सहयोग विशेषज्ञ आशीष कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास के लिए बेहतर प्लान तैयार करना आवश्यक है, जिसमें आम जनता की भागीदारी और सहायता जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंचायतवासियों के सक्रिय सहयोग के बिना ग्राम पंचायत का विकास संभव नहीं है।
नोडल अधिकारी हरीश कुमार ने बताया कि इस पहल के तहत ग्राम पंचायतों को सभी संसाधनों का उचित प्रबंधन करते हुए लोगों को एक साथ मिलकर जीपीडीपी विकसित करनी चाहिए। प्रशिक्षण में विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण के लिए चिन्हित विषय, सकारात्मक वातावरण, निर्माण योजना, निर्माण प्रक्रिया के माध्यम से योजना निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जोर दिया गया कि ग्राम पंचायत का विकास सामूहिक प्रयास से ही संभव है, और इसके लिए सभी जन प्रतिनिधियों, सभी संबंधित लाइन विभाग सहित आम जनता की सहमति और सहायता आवश्यक है। जल और स्वच्छता संबंधी योजनाओं के तहत जल पर्याप्त गांव और स्वच्छ एवं हरित गांव थीम को सही तरीके से लागू करने पर भी विशेष जोर दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




