शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भीड़ ने चालक को दबोच की पिटाई
सुरसंड के हरारी दुलारपुर गांव में एक भीषण सड़क हादसे में 11 वर्षीय गुड़िया कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दूसरे हादसे में तेज रफ्तार वाहन ने 45 वर्षीय राम राजी दास की जान ले ली। दोनों घटनाओं से गांवों में शोक का माहौल है।

सुरसंड। थाना क्षेत्र के हरारी दुलारपुर गांव में मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे के बाद शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। घटना में चोरौत निवासी रंजीत मुखिया की पुत्री गुड़िया कुमारी (11 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई है। हरारी दुलारपुर (हर्री) गांव में ललन मुखिया के पुत्री अंजली कुमारी की शादी थी। ललन मुखिया मूल रुप से चोरौत के निवासी हैं। उनकी ससुराल हर्री गांव में है। वे हर्री गांव में ही रहते है। सभी घायल व मृतका उसके रिश्तेदार है और उनकी पुत्री की शादी में हर्री आये थे। जिस घर में रातभर शहनाई गूंज रही थी।
वहां सुबह चीख-पुकार का आलम हो गया। हादसे में सात लोगों के गंभीर रुप से घायल होने से गांव में मातम पसर गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डीजे लदी पिकअप के चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। वाहन में भी तोड़फोड़ की। सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची और हालात पर काबू पाई। भीड़ चालक को पुलिस के हवाले करने में आनाकानी कर रही थी। सूचना पर थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता, पीएसआई अभिजीत सिंह अन्य पुलिस अधिकारियों और सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने तत्काल चालक को अपनी सुरक्षा में लेकर थाने भेज दिया। इधर, घायल लोगों का इलाज चल है। जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। तेज रफ्तार वाहन ने ली पैदल जा रहे व्यक्ति की जान, चालक फरारसीतामढ़ी, एक संवाददाता। जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के भनसपट्टी निवासी राम राजी दास (45 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम राजी दास पैदल अपने घर भनसपट्टी जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रून्नीसैदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


