Sitamarhi News: अज्ञात ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

Sitamarhi News: फोटो उमा 10: सदर अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन व अन्य। बाइक के आमने सामने की टक्कर में तीन लोग जख्मी, एक रेफर

Sitamarhi News: अज्ञात ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sitamarhi News: अज्ञात ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम सीतामढ़ी/पुपरी। जिले के पुपरी-रसलपुर पथ पर हरिहरपुर चौक के समीप मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, पुपरी थाना क्षेत्र के टेमुआ गांव निवासी रंजीत राय का पुत्र विक्की कुमार बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान हरिहरपुर चौक के पास एक अनियंत्रित अज्ञात ऑटो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तत्काल पुपरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान विक्की कुमार ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों और ग्रामीणों ने फरार चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना सदर पिकेट प्रभारी सोहित यादव पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात ऑटो चालक की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsसीतामढ़ीSitamarhi News: अज्ञात ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम