सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
चोरौत में सड़क हादसे में घायल दीपेश दास (25 वर्ष) की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के शव आते ही परिवार और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। वे आरोपी की गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। जाम की वजह से एनएच 227 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

चोरौत। सड़क हादसे में घायल चन्द्रसेना गांव के रासबिहारी दास के पुत्र दीपेश दास (25 वर्ष) की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गयी। मृतक का शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने ठोकर मारने वाले आरोपी की गिरफ्तारी तथा उचित मुआवजा को लेकर एनएच 227 पथ पर बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने एनएच 227 पथ पर भिट्ठा मोड़-चोरौत पथ में चन्द्रसेना गांव के पास गुरुवार को दो बजे दिन में सड़क पर शव रखकर नारेबाजी करने लगे तथा टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। जिससे एनएच सड़क पर सैंकड़ों छोटी-बड़ी वाहन की लम्बी कतार लग गयी।
जाम की सूचना मिलने पर चोरौत थानाध्यक्ष मोनी कुमारी, बीडीओ अमित कुमार अमन, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील राउत आदि लोगों ने पीड़ित परिवार को समझने का भरसक प्रयास किया लेकिन परिजन व ग्रामीण उन लोगों की एक नही सुनी। तथा घटना स्थल पर वरिय अधिकारी को बुलाने तथा पीड़ित परिवार को घटना स्थल पर ही मुआवजा की राशि देने आदि की मांग पड़ अड़े हुए हैं। समाचार प्रेषण तक सड़क जाम लगा रहा। बताया जाता है कि दीपेस दास को आठ दिसंबर को एक गैस गोदाम के समीप एक बाइक सवार ने ठोकर मार दिया था, जिसे चोरौत पुलिस के द्वारा सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के में पटना रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार की देर रात मौत हो गयी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



