नदी में नहाने के दौरान 16 वर्षीय किशोर डूबा, लापता
शिवहर के तरियानी प्रखंड के खोरठा गांव के समीप बागमती नदी में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर साहिल कुमार डूब कर लापता हो गया। दिनभर खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। स्थानीय प्रशासन ने गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली।

शिवहर। जिले के तरियानी प्रखंड के खोरठा गांव के समीप सोमवार को बागमती नदी में नहाने के क्रम में एक करीब 16 वर्षीय किशोर साहिल कुमार डुब कर लापता हो गया। वह तरियानी प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी स्व. राजीव कुमार सिंह उर्फ बैजू सिंह का पुत्र है। दिनभर किए गए खोजबीन के बाद भी उसका पता नही चल सका। साहील कुमार अपने साथियों के साथ बागमती नदी में नहाने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया।
स्थानीय प्रयास
स्थानीय लोगों द्वारा काफी प्रयास किया गया, लेकिन साहील का कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया। दिनभर खोज अभियान चलता रहा। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि व ग्रामीण नीरज कुमार सिंह भी दिनभर ग्रामीणों के साथ वहां कैम्प किए रहे।
सरकारी कार्रवाई
तरियानी के सीओ कुमार रोहित ने बताया कि साहिल अपने साथियों के साथ बागमती नदी में नहाने गया था। नहाने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। सीओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर स्थानीय लोग,गोताखोर एवं एसडीआरएफ की टीम की मदद से डूबे हुए किशोर की बरामदगी को लेकर तलाशी अभियान शुरू किया गया। लेकिन देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह से पुनः तलाशी अभियान शुरू किया जायेगा।
परिवार की स्थिति
ग्रामीणों के अनुसार स्व. बैजू सिंह को दो पुत्र है। जिसमें साहिल छोटा है। कुछ वर्ष पूर्व ही उसके पिता की मौत हो गयी थी। अब साहिल के लापता हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


