ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीदुखद: नहीं रहे स्वतंत्रता सेनानी सियाराम कानू

दुखद: नहीं रहे स्वतंत्रता सेनानी सियाराम कानू

जिले के स्वतंत्रता सेनानी सियाराम कानू का निधन बुधवार की दोपहर में दिल का दौरा पड़ने से हो गया। वे सौ वर्ष के करीब के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही ...

दुखद: नहीं रहे स्वतंत्रता सेनानी सियाराम कानू
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीThu, 20 May 2021 04:22 AM
ऐप पर पढ़ें

सीतामढ़ी | निज प्रतिनिधि

जिले के स्वतंत्रता सेनानी सियाराम कानू का निधन बुधवार की दोपहर में दिल का दौरा पड़ने से हो गया। वे सौ वर्ष के करीब के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम को उनका पार्थिव शरीर पटना से सीतामढ़ी थाना रोड वार्ड नं 19 स्थित आवास पर लाया गया। स्वतंत्रता सेनानी स्व. सियाराम कानू अपने के पीछे पत्नी हीरामणि कानू के अलावा चार पुत्र प्रफुल्ल चंद्र गुप्ता, प्रदीप चंद्र गुप्ता, प्रकाश चंद्र गुप्ता व प्रेमचंद्र गुप्ता तथा तीन पुत्री प्रभा गुप्ता, प्रमिला गुप्ता व प्रिया गुप्ता को छोड़ गए। वर्ष 1942 के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। आंदोलन के दौरान अंग्रेजों द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें आजीवन करावास की सजा सुनाई गई थी। वे मुजफ्फरपुर, मोतिहारी व भागलपुर के जेल में कई वर्ष रहे। नील आंदोलन में वे महात्मा गांधी के साथ काफी सक्रिय रहे। पुत्र प्रकाश चंद्र गुप्ता ने बताया कि गुरुवार की सुबह मेहंदी नगर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सांसद सुनील कुमार पिंटू, कांग्रेस के वरीय नेता संजय विर्रख, बंटी श्रीवास्तव, विपुल कुमार पिन्नू आदि ने शोक जताया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें