चार दिन बाद एक किमी दूर मिला डूबे धनंजय का नदी में शव

Oct 29, 2025 04:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

बागमती नदी के अख्ता घाट पर छठ पर्व के दौरान स्नान करते समय 16 वर्षीय धनंजय कुमार डूब गया। उसका शव एक किलोमीटर दूर झाड़ी में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अन्य चार युवकों में से दो की...

चार दिन बाद एक किमी दूर मिला डूबे धनंजय का नदी में शव

सुप्पी। बागमती नदी के अख्ता घाट पर शनिवार को छठ घाट बनाकर नदी में स्नान करने के क्रम में डुबे लापता युवक का शव सोमवार को घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दक्षिण बागमती नदी के किनारे झाड़ी में अटका मिला। मृतक की पहचान अख्ता गांव निवासी राजकिशोर उपाध्याय के करीब 16 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार के रूप में की गयी है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीत कुमार पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भेज दिया गया। विदित हो कि बागमती नदी के अख्ता घाट पर छठ घाट बनाने गये पांच युवक स्नान करने के क्रम में बागमती नदी के गहरे पानी में डुब गये।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे छठ घाट बनाने गये अन्य साथियों ने बागमती नदी की मुख्य धारा में तैरकर दो युवक का जान बचा लिया गया। वहीं स्थानीय गोताखोरों एवं एसडीआरएफ के टीम द्वारा डुबे हुए दो युवक साहित्य कुमार एवं मुन्ना कुमार के शव को निकाला जा सका था। जबकि नदी के पानी में डुबे हुए एक युवक धनंजय कुमार के शव को अख्ता के ग्रामीणों एवं मृतक के परिजनों के सहयोग से घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दक्षिण नदी के किनारे झाड़ी में अटका मिला। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को अपने कब्जा में लेकर सीतामढ़ी सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।