Tragic Discovery Woman Found Dead in Baghi Pokhar Family Alleges Murder पुनौरा में पोखर में मिला नवविवाहिता का शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsTragic Discovery Woman Found Dead in Baghi Pokhar Family Alleges Murder

पुनौरा में पोखर में मिला नवविवाहिता का शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

सीतामढ़ी के पुनौरा थाना क्षेत्र में बगही पोखर में एक महिला का शव मिला। मृतका की पहचान प्रीति कुमारी के रूप में हुई, जो चार महीने पहले शादीशुदा थी। परिवार ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीFri, 12 Sep 2025 02:37 AM
share Share
Follow Us on
पुनौरा में पोखर में मिला नवविवाहिता का शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

सीतामढ़ी। पुनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रंजीतपुर पश्चिमी स्थित बगही पोखर में गुरुवार की सुबह एक महिला का शव मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। महिला की पहचान करने के लिए घटनास्थल पर हजारों लोगों की भीड़ जुट गई। लगभग आधे घंटे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा महिला की पहचान की गई। मृतक महिला की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के बागमाड़ी गांव निवासी सुजित कुमार के 19 वर्षीय पत्नी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुनौरा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जहां शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

वहीं मृतका के पिता विजय ठाकुर ने बताया कि चार माह पूर्व उसकी शादी हिन्दू रिति-रिवाज से सहियारा थाना क्षेत्र के बागमड़ी गांव में सुजित कुमार से हुई थी। अपने हैसियत से ज्यादा उपहार स्वरूप लड़के के घर वालों को दिया था। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। इधर, आकर उसकी पुत्री को ससुराल वालों के द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था। लड़की तंग आकर अपने मायके चली आई थी। गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे अपने मायके रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी गांव से ससुराल के लिए निकली थी। आठ बजे के करीब ससुराल से फोन आया था कि आपकी पुत्री यहां आई हुई हैं, इसे ले जाइए तो उसी पर लड़की के पिता द्वारा कहा गया कि लड़की को वहां रोककर रखिए हम लोग आ रहें हैं। लेकिन जबतक हम लोग पहुंचे तो वहां कोई नहीं था और घर से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर एक पोखर में उसका शव देखा गया। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि हमारी पुत्री को पोखर में डुबाकर वे लोग मार दिया हैं। घटना के बाद से ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार है। पुनौरा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिजनों के द्वारा अबतक कोई आवेदन नहीं दी गई है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।