48 घंटे बाद भी पीड़ित परिवार से नहीं मिले विभाग के अफसर
मेजरगंज के कुआरी मदन गांव में आदर्श मध्य विद्यालय के छात्र आदित्य की बिजली करंट से मौत हो गई। 48 घंटे बाद भी बिजली विभाग का कोई अधिकारी पीड़ित परिवार से नहीं मिला, जिससे गांव में आक्रोश फैल गया है। परिवार का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया।

मेजरगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के कुआरी मदन गांव स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के छात्र आदित्य की बिजली करंट से मौत हो गयी। करीब 48 घंटे बितने के बावजूद बिजली विभाग के कोई अधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा है। जिससे लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया। विभाग के कनीय अभियंता ने भी पीड़ित परिवार से मिलने और उनका हाल चाल जानने तक नहीं पहुंचे है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने के बाद परिजनों ने शुक्रवार को मासूम का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में कर दिया।
इस हादसे के बाद से जहां एक ओर पूरा गांव शोक में हैं, वहीं बिजली विभाग के बेरूखी की वजह से लोगों के मन में आक्रोश भी है। हालांकि अबतक इस घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है। मासूम के माता-पिता अभी भी बेसुध हालत में हैं। रह-रहकर अपने बच्चे को पुकार रहे हैं। वहीं मां बार-बार चित्कार मारकर बच्चे को बुलाते हुए बेसूध हो जाती है। पड़ोसियों ने बताया कि हंसता खेलता परिवार अचानक से खो सा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



