कठौर पुल: पोल से टकरायी कार, चालक की हुई मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

सोमवार की दोपहर कठौर पुल के समीप एक अनियंत्रित कार ने पोल में टक्कर मार दी, जिससे चालक सोएब अंसारी की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों का जमावड़ा हो गया और मुखिया ने परिवार को ढांढस दिया। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंपा।

कठौर पुल: पोल से टकरायी कार, चालक की हुई मौत

परसौनी। पमरापुल-मदनपर बेलसंड पथ पर कठौर पुल के समीप सोमवार की दोपहर एक अनियंत्रित कार की कठौर पुल के पास पूर्व से रखे पोल में जोड़दार टक्कर हो गयी। इसमें कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कठौर पंचायत के शेख टोलिया निवासी हासिम अंसारी के पुत्र सोएब अंसारी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की। शव का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कर रही पुलिस को परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पंचनामा तैयार कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर को सोएब अंसारी कार लेकर कही जा रहा था। इसी बीच कठौर पुल के पास पोल में जोड़दार टक्कर मार दी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की खबर मिलने पर मृतक के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मुखिया दिनेश प्रसाद यादव ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर परिजन को ढांढस बढ़ाया। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बहुत समझाने के बावजूद भी परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर गए। शव को परिजन के हवाले कर दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।